- Hindi News
- पुलिस ने शहर में शराब माफिया के खिलाफ छेड़ा अभियान
पुलिस ने शहर में शराब माफिया के खिलाफ छेड़ा अभियान
कुरुक्षेत्र|पुलिस नेधर्मनगरी में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस दौरान अलग-अलग जगह से 27 बोतल अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि सुभाष मंडी चौकी से सुरेंद्र कुमार की टीम ने गश्त के दौरान अमीन रोड से राजेंद्र कुमार को आठ बोतल के साथ, सुभाष मंडी चौकी से चांदी राम की टीम ने बिरला मंदिर से सुखराम को नौ बोतल के साथ पकड़ा। पिहोवा पुलिस ने पिहोवा चौक से अनिल कुमार दस बोतल के साथ पकड़ा। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।