पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज ने संभाला गांवों को शहरों से जोड़ने का जिम्मा

रोडवेज ने संभाला गांवों को शहरों से जोड़ने का जिम्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>प्राइवेट बस संचालकों की मांग है कि परिवहन विभाग ने जो 2013 पॉलिसी के मुताबिक लंबे रूट दिए हैं उनका टाइम टेबल दिया जाए

भास्करन्यूज | कुरुक्षेत्र

रूटकेचक्कर में जैसे ही प्राइवेट बस संचालकों ने ग्रामीण रूट की सर्विस बंद कर दी तो रोडवेज ने इसकी कमान संभाल ली, ताकि गांवों के लोगों को परेशानी हो। अब ग्रामीण रूटों पर सरकारी बसें शुरू की हैं। बता दें कि एक जनवरी से प्राइवेट बस सर्विस ठप है, जिससे ग्रामीण रूट पूरी तरह से प्रभावित हो गए थे। गांव का दूसरे गांव शहर से संपर्क टूट चुका था। प्राइवेट बस संचालकों की मांग है कि परिवहन विभाग ने जो 2013 पॉलिसी के मुताबिक लंबे रूट दिए हैं उनका टाइम टेबल दिया जाए, ताकि वे ग्रामीण रूटों को छोड़कर लंबे रूटों पर चल सकें। ग्रामीण रूटों से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए परिवहन विभाग द्वारा 31 जनवरी तक ग्रामीण रूट पर चलने के निर्देश देने के बावजूद अधिकतर प्राइवेट बस संचालकों ने बसें नहीं चलाई, जिससे करीब एक महीने तक सभी ग्रामीण रूट खाली रहे।

स्टूडेंट्सको थी ज्यादा दिक्कत : विभिन्नगांव से एकमात्र प्राइवेट बस सर्विस बंद होने से ग्रामीणों के लिए शहर तक पहुंचना जी का जंजाल बन जाता था। यहां तक कि शिक्षण संस्थान जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों व्यापारियों को काफी दिक्कत होती थी। उन्हें किसी भी काम के लिए अपना निजी वाहन इस्तेमाल करना पड़ता था। कई बार दो ग्रामीणों को दूसरों पर निर्भर तक रहना पड़ता था। आपात स्थिति में यह समस्या अधिक बढ़ जाती थी।

इनरूटों पर चलाई रोडवेज ने बसें : रोडवेजविभाग ने शुरुआत में दो रूटों पर बस सर्विस चलाई है। इसमें पहली सर्विस कुरुक्षेत्र से पिहोवा वाया सुरमी और दूसरी सर्विस कुरुक्षेत्र से झांसा वाया भूस्थला चलाई हैं। कुरुक्षेत्र से पिहोवा रूट पर गांव बाहरी, जोगना खेड़ा, दब खेडी, बला ही, बगथला, छै लो, सुरमी, रेहड़ी, तलहेड़ी टिकरी आदि के ग्रामीणों को फायदा होगा। ये बसें झांसा से सुबह 6:30 पर चलती है।वहीं कुरुक्षेत्र से झांसा रूट पर भवानीखेड़ा, घूरखेड़ी, बडग़ांवा, रामनगर, लखी, बगथला, गोगपुर के लोगों को सर्विस मिलेगी। जोकि कुरुक्षेत्र से सुबह सात बजे चलेगी और पिहोवा से सुबह 8:20 पर चलेगी।