शिविर में विद्यार्थियों को दिए प्राथमिक उपचार के टिप्स
राजकीयऔद्योगिकप्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में प्राथमिक उपचार शिविर लगाया गया। संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को रेडक्रास सोसाइटी कुरुक्षेत्र में डॉ. संतोष कुमार ने ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने पर, जहर का प्रभाव होने पर, सर्प दंश, घाव होने पर, आग या तेजाब आदि से जलने पर, अचानक दौरा पडऩे, हड्डी टूट जाने पर, बिजली का करंट लग जाने पर, खून बहने पर दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मौत दुर्घटना होने के बाद रोगी को सही स्थिति में अस्पताल पहुंचाने से होती हैं। बताया कि कैसे हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाएं। रोड सेफ्टी संस्थान से लखविंद्र सिंह ग्रेवाल ने ट्रैफिक रूल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन निर्धारित दिशा, उचित दूरी पर चलाना चाहिए, सीट बेल्ट बांधनी चाहिए, ड्राइविंग के दौरान कान में लीड लगा गीत नहीं सुनने चाहिए। संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बच्चों से कहा कि वे आईटीआई की ट्रेनिंग लेने के बाद जहां भी कार्य करें, वहां पूरी तरह मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन करें मौके पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक कमलजीत, प्रेम सिंह चहल, धर्मपाल, अनुदेशक रिशीपाल, विनोद कुमार मौजूद रहे।