चुनाव ड्यूटी देने वालों का 41 लाख का मानदेय अटका
अकाउंट नंबर तो लिए पैसे अब तक नहीं दिए
राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विनोद चौहान ने बताया कि विधानसभा लोकसभा चुनावों के दौरान ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को हाथोंहाथ पैसे मिले थे। वहीं पंचायत चुनावों के दौरान ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों से अकाउंट नंबर मांगे गए थे, लेकिन अब तक कर्मचारियों के दिए अकाउंट नंबर में पैसे नहीं पहुंच पाए हैं। केयू शिक्षक डॉ. चंद्रकांत ने कहा जब सभी कर्मचारियों के अकाउंट नंबर मौके पर ही अधिकारियों को दे दिए गए थे तो मानदेय देने में देरी होना समझ से बाहर है।
विकास बत्तान| कुरुक्षेत्र
पंचायतचुनावमें ड्यूटी देने वाले 4635 कर्मचारियों का 41 लाख रुपए से अधिक का मानदेय अभी तक जिला प्रशासन के पास अटका हुआ है। इससे पहले विधानसभा लोकसभा चुनावों में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को जहां हाथोंहाथ मानदेय दिया जाता था। वहीं पंचायत चुनाव के पहले चरण को खत्म हुए जहां एक महीना हो गया है, वहीं तीसरे चरण को खत्म हुए भी 15 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन कर्मचारियों को मानदेय नहीं दे पाया है। चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को 900 और पीठासीन अधिकारी को 1400 रुपए का मानदेय देने का प्रावधान है। चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों ने कहा कि मौके पर अकाउंट नंबर लेने के बावजूद अब तक मानदेय आना पूरी तरह गलत है।
तीनचरणों में 927 बूथों पर दी ड्यूटी : कुरुक्षेत्रजिले में हुए तीन चरणों में पंचायत चुनाव में कुल 927 बूथ बनाए गए थे। थानेसर पिहोवा में 412, शाहाबाद में 154, इस्माइलाबाद में 135, लाडवा में 136 और बाबैन में 90 बूथ बनाए गए थे। इन सभी बूथों पर पांच-पांच कर्मचारियों ने ड्यूटी दी। कई कर्मचारी तो दूसरे ब्लॉक में भी अपनी जेब से पैसे खर्च कर चुनावी ड्यूटी देने के लिए पहुंचे थे।
मेरेसंज्ञान में नहीं मामला : एडीसीप्रभजोत सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को अब तक मानदेय मिलने का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पता करवाएंगे कि क्या मामला है।
अकाउंटमें जल्द डाला जाएगा मानदेय : डीडीपीओकपिल शर्मा ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों के अकाउंट नंबर विभाग के पास हैं। जल्द ही कर्मचारियों की ड्यूटी के हिसाब से उनका मानदेय संबंधित कर्मचारी के अकाउंट में डाल दिया जाएगा।