- Hindi News
- कुरुक्षेत्र | विसचुनाव की तैयारियों को प्रशासन अमलीजामा पहनाने में
कुरुक्षेत्र | विसचुनाव की तैयारियों को प्रशासन अमलीजामा पहनाने में
कुरुक्षेत्र | विसचुनाव की तैयारियों को प्रशासन अमलीजामा पहनाने में जुटा है। 15 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं इस बार जिले की चारों विस सीटों की मतगणना तीन केंद्रों पर होगी। डीसी निखिल गजराज ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए है कि मतगणना का काम शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए मतगणना कें द्र अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13, टैगोर माडल स्कूल पिहोवा आर्य गर्ल्स कालेज शाहबाद मारकंडा में होगी। जिलाधीश ने आदेश जारी किए हंै कि जिला में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर मतदान के दिन तथा 19 अक्टूबर को मतगणना के दिन शराब के सभी ठेके बंद रहेंगे। इन आदेशों की उल्लघंना करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।क्च क्च मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
जिले में तीन जगह होंगी मतगणना