- Hindi News
- बूथ की 200 मी. परिधि में नहीं लगेंगे पोस्टर
बूथ की 200 मी. परिधि में नहीं लगेंगे पोस्टर
पिहोवा|एसडीएम धर्मवीरसिंह ने कहा कि विस चुनाव में बूथों की 200 मीटर की परिधि के अंदर प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा। जिस भी राजनीतिक दल ने इस निर्धारित परिधि के अंदर प्रचार-प्रसार किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वे बुधवार को देर सायं किसान विश्रामगृह में चुनावों से संबंधित अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों की डयूटी को गंभीरता से लेना है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी संबंधित अधिकारियों को समय रहते अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करना है। इन बूथों पर पंखा, बिजली, पानी आदि तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। किसी भी बूथ पर कोई कमी है तो उसे संबंधित गांव के सरपंच या अधिकारी से मिलकर दूर कराएं। इन अधिकारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान हर रास्ते का पता लगाना है। इतना ही नहीं, सभी अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल फोन पर संपर्क में रहना होगा। मतदान के दौरान किसी कर्मचारी के बीमार होने पर या फिर डयूटी को गंभीरता से लेने वाले कर्मचारी को तुरंत बदलकर निर्वाचन अधिकारी को सूचित करना होगा। किसी भी प्रिजाइडिंग अफसर को अपने स्तर पर बूथ बदलने की इजाजत नहीं दी होगी। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किसी भी पोलिंग पार्टी को अपने निजी वाहन का प्रयोग नहीं करना होगा।