भाजपा नाम के जादू की निकल चुकी हवा
वरिष्ठइनेलोनेता अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा नाम के जादू की हवा अब निकल चुकी है। विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे इसके गवाह हैं। कहा कि भाजपा में जो सीएम बनने का सपना देखते थे, वे अब चारपाई पकड़ चुके हैं। अभय चौटाला बुधवार देर शाम को पिहोवा में आयोजित सभा में बोल रहे थे। कहा कि भाजपा के छोटे नेता जिनका बयान अखबार में छपने लायक भी नहीं होता वे भी सीएम बनने के दावे करते थे।
भाजपा ने सीएम पद के दावेदारों को ऐसी जगह धकेल दिया है जहां से वे सीएम तो क्या विधायक भी नहीं बन पाएंगे। कहा कि महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा की जमानत जब्त होगी तो नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु को इनेलो के गढ़ में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि लेाकसभा का मुकाबला मोदी राहुल गांधी के बीच था। लेकिन राहुल गांधी ने चुनाव से पहले ऐसी बचकानी हरकते की। जिसेसे कांग्रेस गर्त में चली गई और नरेंद्र मोदी को सीधा लाभ मिल गया। क्योंकि उस समय देश के पास कोई तीसरा विकल्प नहीं था। चौटाला ने 25 सितंबर को जींद में प्रस्तावित समारोह का न्यौता दिया।
पिहोवा |इनेलो कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते अभय चौटाला।