- Hindi News
- बीकॉम की टॉपर छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति
बीकॉम की टॉपर छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति
पिहोवा| डीएवीकॉलेज में बीकॉम के टॉपर रही छात्राओं को छात्रवृति देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन छात्राओं को निशांत मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत नगद पुरस्कार दिया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा ने कहा कि कॉलेज के प्रो. आरपी शर्मा उनकी प|ी प्रो. सुषमा शर्मा की ओर से अपने पुत्र निशांत की याद में बच्चों को यह छात्रवृति दी जाती है। उन्होंने कहा कि शर्मा दंपत्ति इतने बड़े हादसे से उभरकर बच्चों की सेवा अपने कर्त्तव्य को निभा रहा है। डॉ. झा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि आज पुरस्कार पाने वाले कल पुरस्कार बांटने वाले बनें। मेहनत करने वाले कभी हार का मुंह नहीं देखते और कामचोर हमेशा दूसरों का सहारा ताकता है। इसलिए सभी छात्र अपनी मेहनत के बल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं और अपने अभिभावकों ,देश गुरुजनों का नाम रोशन करें। इस मौके पर छात्रा रिचा गुप्ता को 5100, परविंद्र कौर को 4100 शिवानी शर्मा को 3100 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रो. विष्णु देव विद्यालंकार, प्रो. अशोक बंसल, प्रो. गुरविंद्र मक्कड़, प्रो. बल सिंह लोकेश, प्रो. ऊषा मुरार प्रो. दीप किरण उपस्थित थे।