पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएसजी : प्रशासन चौकस अफवाह फैलाने वाले नपेंगे

एमएसजी : प्रशासन चौकस अफवाह फैलाने वाले नपेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>कैसल मॉल के आसपास लगाई धारा 144, 200 मीटर में नहीं ले जा सकेंगे हथियार

कुरुक्षेत्र|संत गुरमीतसिंह की फिल्म एमएसजी की शुक्रवार को रिलीज देख पुलिस प्रशासन भी चौकस हो चला है। कैसल मॉल स्थित गिल्टज सिनेमा भी एमएसजी लगेगी। ऐसे में शहर में तनाव हो, इसे लेकर प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों से बातचीत की। उनसे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। गिल्टज सिनेमा के 200 मीटर दायरे में धारा 144 भी लगाई है। दायरे में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी होगी।

डीसी सीजी रजनीकांतन ने शहर में कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेरा सच्चा सौदा की संगत और सिख एवं अन्य धार्मिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में बातचीत की। कहा कि उक्त फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। लिहाजा इसे लेकर किसी तरह माहौल खराब होने दें। सैंसर बोर्ड की तरफ से 13 फरवरी को फिल्म रिलीज की जा रही है। दोनों पक्ष शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

कहा कि सिनेमा हॉल में एमएसजी को एक फिल्म की तरह देखें। फिल्म देखने के लिए किसी को मनाही नहीं है। सभी लोग बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी देख सकते हैं। जुलूस या भारी संख्या में एकत्रित होकर फिल्म को देखने के लिए आएं। बिना अनुमति के सार्वजनिक जगह पर भीड़, नारेबाजी और हुड़दंगबाजी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई फिल्म को लेकर अफवाहें फैलाते या हुड़दंग करते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। कोड आफ क्रिमिनल प्रोसिजर 1973 की धारा-144 के तहत आदेश जारी सिनेमा की 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लगाई गई है। इस परिधि में किसी को भी हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हुड़दंगियों से सख्ती से

निपटेगी पुलिस

एसपीसिमरदीप सिंह ने कहा कि कानून से खिलवाड़ किसी को नहीं करने देंगे। लोग पुलिस प्रशासन की मदद करें। बेमतलब किसी के बहकावे में आएं। शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर एडीसी प्रभजोत सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडु, डीएसपी मुख्यालय सतीश गौतम, डीएसपी कुरुक्षेत्र गुरमेल सिंह, डीएसपी नुपूर बिश्नोई, डीएसपी शाहाबाद अनिल कुमार, डीएसपी पिहोवा चंद्रपाल डीएसपी ट्रैफिक कृष्ण कुमार, सीनियर सिटीजन विजय सभ्रवाल भी मौजूद थे।