पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव लोटनी में संस्था ‘पहला कदम’ को मिला हरियाणा गौरव सम्मान

गांव लोटनी में संस्था ‘पहला कदम’ को मिला हरियाणा गौरव सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटियों को शिक्षित करने को पिछड़ा वर्ग महासभा चलाएगी जागरुकता अभियान

>स्वतंत्रता सेनानी पं. दीन दयाल की याद में करनाल में आयोजित कार्यक्रम

भास्करन्यूज|पिहोवा

गांवलोटनीमें बेटियों को बचाने के लिए युवाओं द्वारा बनाई गई संस्था पहला कदम के सदस्यों को हरियाणा गौरव सम्मान से नवाजा गया है। प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की याद में करनाल में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों को यह पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सीएम मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। संस्था के प्रधान हुसन कश्यप ने बताया कि पहला कदम संस्था युवाओं की एक संस्था है। जो पूरे क्षेत्र में बेटियों को बचाने के लिए जागरुकता शिविर अन्य कार्यक्रम आयोजित करती है। संस्था के जुड़े उपप्रधान दिलबाग सिंह गोराया, प्रवीण सैनी, दलजीत सिंह राजेश रंगा आदि ने प्रयासों से आज गांव लोटनी में एक हजार लड़कों के पीछे 1909 लड़किया हैं, जिससे कुरुक्षेत्र जिला का यह गांव लिंगानुपात में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच है।

पिहोवा|बेटियों कोबचाने के लिए बनी संस्था पहला कदम के सदस्यों को सम्मानित करते सीएम खट्टर के ओएसडी अमरेंद्र सिंह।