- Hindi News
- शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा महाशिवरात्रि पर्व
शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा महाशिवरात्रि पर्व
पिहोवा| महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में संगमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से 13 फरवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर की ओर से भूषण गौतम ने बताया कि धाम के व्यवस्थापक महंत वासुदेव गिरी लाल बाबा की अध्यक्षता में यात्रा में दिगंबर अमृत गिरी संतोष गिरि सहित सैकड़ों संत महात्मा भाग लेंगे। यात्रा पिहोवा से शुरू होकर बाजारों से होते हुए संगमेश्वर धाम तक पहुंचेगी। इस मौके पर कई प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा भगवान शिव की लीलाओं से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शिव पार्वती के नृत्य की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। 17 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर विशाल मेला लगेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक को पहुंचेंगे।