- Hindi News
- एक महीने में 110 ने तोड़े ट्रैफिक के नियम
एक महीने में 110 ने तोड़े ट्रैफिक के नियम
पिहोवा|ट्रैफिक नियमोंको लेकर लोग कितने लापरवाह हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक माह में गुमथला पुलिस ने 110 लोगों के चालान काट डाले। लेकिन लोग फिर भी नियम तोडऩे से बाज नहीं रहे। गुमथलागढू चौकी इंचार्ज नसीब सिंह ने बताया कि उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक माह में 110 के लगभग वाहन चालकों का चालान काटे हैं। नसीब सिंह ने बताया कि जब तक वाहन चालक अनदेखी करने से नहीं हटेंगे पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को वाहन चलाने दें। क्योंकि इससे दूसरों की जान के साथ-साथ उनके बच्चों के जीवन पर भी संकट सकता है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से कहा कि वे बिना हेल्मेट के ट्रिपल राइडिंग से भी दूर रहें। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में जागरुकता भी आई है और अब बिना हेलमेट के इक्का दुक्का वाहन चालक ही नजर आते हैं।