पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायती भूमि पर कब्जा रोकने की गुहार लगाई

पंचायती भूमि पर कब्जा रोकने की गुहार लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअरनैचामें पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. किरण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि गांव में पंचायती भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीण दर्शन लाल, सुरजीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप, दलीप कुमार, गुरबचन, रतन सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग पंचायती भूमि पर मिट्टी डालकर नाजायज कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत को भी अवगत कराया लेकिन ग्राम पंचायत इस मामले में ढीला रवैया अपना रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायती भूमि पर आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया जाता है तो गांव के अन्य लोगों में बाकी बची पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने की होड़ लग जाएगी।

इससे पंचायती कार्यों के लिए गांव में जगह नहीं बचेगी। गांव वासियों ने एसडीएम पिहोवा से पंचायती भूमि से अवैध कब्जे को रुकवाने की गुहार लगाई है। उधर, एसडीएम ने शिकायत को बीडीपीओ के पास भेज दिया है। इस मौके पर कमलेश पंच, नवीन कुमार, सुभाष, नरेश आदि ग्रामीण मौजूद थे।

पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर एसडीएम से मिले अरनैचा के ग्रामीण।