पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यज्ञ में भाग लेने सेे शांत होते हैं सभी ग्रह : पुरी

यज्ञ में भाग लेने सेे शांत होते हैं सभी ग्रह : पुरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिकेउपलक्ष्य में श्री गौरी शंकर सेवादल द्वारा अनाज मंडी में कराया जा रहा आठ दिवसीय लघु रुद्र महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि पिहोवा प्रदेश की धार्मिक नगरी है। यहां कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब कोई धार्मिक आयोजन होता हो।

ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की नींव सुदृढ़ होती है। महंत वासुदेव गिरि लाल बाबा महंत बंसी पुरी ने कहा कि कलयुग में यज्ञ से श्रेष्ठ कर्म वैदिक संस्कृति में दूसरा नहीं है। वेद की पराकाष्ठा ही यज्ञ है। यज्ञ में भाग लेने सेे मनुष्य के सभी ग्रह शांत होते हैं। आठ दिवसीय लघु रूद्र यज्ञ में प्रतिदिन रूद्री का एकादशी विधान से हवन किया जाएगा। इस मौके पर महंत रूद्रपुरी, महंत भीम पुरी, स्वामी उत्तम गिरि, मनीष पुरी, बालकिशन तायल, धर्मपाल राचमैल, काकू जिंदल, रजत तायल, संजीव राचमैल, विनय गोयल, सोनी सिंगला, विशाल मैहरा, देवेंद्र सिंगला, गोगी कश्यप कर्ण कोछड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।

अनाजमंडी में शुरू हुए लघु रूद्र महायज्ञ में भाग लेती एसडीएम डॉ. किरण सिंह श्रद्धालु।