- Hindi News
- अन्नदान से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति : शर्मा
अन्नदान से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति : शर्मा
पिहोवा|कुरुक्षेत्र, श्रीद्वारकादास अन्नक्षेत्र चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मसरोवर के निकट वरदराज मंदिर में गुरुवार को भंडारा लगाया। इसमें ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक शशी भूषण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अध्यक्षता सभा के वरिष्ठ उप प्रधान पवन शर्मा पौनी ने की। भंडारे का शुभारंभ करने से पूर्व कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला के आचार्य नरेश कौशिक ने अपने शिष्यों सहित मंत्रोच्चारण द्वारा विष्णु स्वरूप भगवान वरदराज की पूजा अर्चना की। शशी भूषण शर्मा ने कहा कि श्रद्धापूर्वक अन्नदान करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इससे आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामथ्र्य अनुसार अन्नदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर वरदराज मंदिर के प्रबंधक सुभाष शर्मा, पुजारी नवीन शर्मा, अकिंत शर्मा, काशी राम, नरेश ढुल, वीरभान शर्मा, पारस धमीजा, अनमोल योगी, सिया राम उपस्थित थे।