पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बंटे लड्डू

आप की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बंटे लड्डू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभाचुनावों में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं और अग्रवाल समाज के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्यों ने सेक्टर 13 स्थित अग्रसेन चौक पर एकजुट होकर मिठाई बांटी। समाज के थानेसर इकाई के प्रधान जवाहर गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यह जीत

ऐतिहासिक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप सरकार हमेशा जनता के हित में काम करेगी। लोकसभा यूथ प्रभारी मुनीष मित्तल ने कहा कि केजरीवाल ने एक नई राजनीति की शुरुआत देश में की है। इस मौके पर पवन मित्तल, राजेश सिंगला, सतीश गर्ग, रघुवीर गर्ग, प्रवीण मंगला, जयप्रकाश गोयल, एसके गोयल, सुरेंद्र गोयल, पवन गर्ग, उदय गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रमोद बंसल, सुमित गर्ग, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, बृजभूषण जिंदल, प्रमोद सिंगला, अजय गोयल, ईश्वर गुप्ता, विशाल गोयल और अशोक बंसल मौजूद थे।

लाडवामें भी जीत का जश्न : अमरसिंह बड़ौंदी और अमरीक सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा के झूठे वादों से तंग गई थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली देश की जनता से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। जिसके चलते दिल्ली की जनता ने चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लाडवा के इंद्री चौक पर लड्डू बांटकर ढोल बजाकर खुशी जताई। इस अवसर पर राजकुमार बपदा, गुरमेज सिंह, परविंद्र नागरा, अमरीक सिंह, अमर सिंह, नरेश घिसरपड़ी, मोंटी, विक्रम, अजय और संदीप मौजूद थे।

शाहाबादमें पार्टीकार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर नाच किया। राकेश बैंस ने कहा कि जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भाजपा के विजय रथ को रोका है। वहीं आम आदमी की ताकत का अहसास भी कराया है।

इस अवसर पर नीरज ढ़ींगड़ा, राजेश सिड़ाना, निर्मल सिंह, बलराम सिंह ढिढ़सा, पवन कुमार, वरिंद्र सिंह, करतार सिंह, गुरदीप चढूनी, कुलदीप कुमार, प्रेम यारा मौजूद थे।

वहींपिहोवा में कार्यकर्ताओंने रोड शो निकाला। आप के जिला संयोजक मास्टर रमेश गर्ग ने कहा कि दिल्ली की जीत आम आदमी के सपनों उसकी मेहनत की जीत है। इस मौके पर महावीर मलिक सारसा, बलवान सारसा, प्रवीन गुप्ता, मेधनाथ केसरी, सुरजीत चीमा,अंग्रेज सिंह, जय भगवान, मनीष शर्मा मौजूद थे।

शाहाबाद| देवीमंदिर रोड पर लड्डू बांट कर जश्न मनाते आप कार्यकत्र्ता।

कुरुक्षेत्र| जश्नमनाते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।