सड़क पर पड़ी रेत बजरी बनी जी का जंजाल
पिहोवा|कस्बे केमाडल टाउन स्थित रिहायशी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा रेत बजरी आदि गिराकर अतिक्रमण करने से लोगों में गहरा रोष है। माडल टाउन के लोगों ने पुलिस ने शिकायत देकर अतिक्रमण करने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। माडल टाउन निवासी सुरेंद्र, अनूप कुमार, रमेश, राजेश, उज्जवल, जरनैल, बिंदर आदि ने बताया कि उनके घरों सेे दक्षिणा काली पीठ तक की सड़क पर कुछ दुकानदारों ने बेचने के लिए रेत बजरी अन्य भवन निर्माण की सामग्री गिराई हुई। इससे सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण है। लोगों ने एसडीएम को भी शिकायत देकर मांग की है कि उनके घरों को जाने वाली इस सड़क से अवैध अतिक्रमण हटवाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पार्षदबोले, नहीं सुनते बात : मामलेको लेकर संबंधित वार्ड के पार्षद अनिल सिंगला का कहना है कि समस्या को लेकर उन्होंने कई बार दुकानदारों को सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा। लेकिन उनकी बात को हर बार अनसुना करके लोग लडऩे पर उतारू हो जाते हैं। लिहाजा अब इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए दी गई है।
वहीं शिकायत पर कार्रवाई कर रहे हेड कांस्टेबल आशीष कुमार का कहना है कि माडल टाउन के लोगों की ओर से उन्हें अतिक्रमण की शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जिसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
पिहोवा| माडलटाऊन के रिहायशी इलाके में दुकानदारों द्वारा सड़क पर बिल्डिंग मेटीरियल गिराकर किया गया अवैध अतिक्रमण।