पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूखी सरस्वती को लेकर एसडीएम से मिले पुरोहित

सूखी सरस्वती को लेकर एसडीएम से मिले पुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा| सूखीसरस्वती की बदहाली को लेकर तीर्थ पुरोहितों ब्राह्मण समाज के लोग मंगलवार को एसडीएम से मिले। जिसमें लोगों ने तीर्थ की दशा सुधारने की गुहार लगाई। पुरोहितों की मांग पर एसडीएम ने अधिकारियों को तुरंत समस्या हल करने के आदेश दिए।

पंडित सुभाष पौलस्त्य ने बताया कि तीर्थ पर पितृ पक्ष के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। अमावस के दिन देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन सरस्वती की बदहाली देख उनको निराशा हाथ लगती है। सदस्यों ने कहा कि सरस्वती में पानी के लिए लगाए गए ट्यूबवेल भी पिछले कई दिनों से खराब होने के कारण पानी की दिक्कत रही है। सरस्वती में पानी के बराबर है जो पानी बचा है वह भी सड़ चुका है। श्रद्धालुओं को मजबूरन बाल्टी से पानी निकालकर तर्पण कार्य करना पड़ रहा है।

ऐसे में श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है। सदस्यों की मांग पर एसडीएम धर्मबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि तीर्थ की सफाई का काम आज से ही शुरू करवा दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश शर्मा, संदीप कुश, राकेश पुरोहित, कुलदीप छतरीवाला, गोल्डी शर्मा, पंडित देवदत्त मौदगिल, राकेश शर्मा सोनी, दीपक अत्री और जोनी शर्मा मौजूद थे।

तीर्थ में पानी भरने की मांग को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे तीर्थ पुरोहित।