- Hindi News
- बिजली आने से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
बिजली आने से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
बिजलीकीसमस्या से गुस्साए गांव थाना के ग्रामीणों ने मंगलवार को अंबाला-हिसार हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने गांव के अड्डे पर सड़क के बीचों बीच धरना देकर बिजली विभाग सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लाइनें लग गई। सूचना पाकर गुमथला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
लगभग साढ़े नौ बजे लगाया गया जाम एक घंटे बाद खोला गया। ग्रामीण जोगिंद्र, जिंदर, नायब, ओमपाल और रघुबीर ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई दिन से बिजली की सप्लाई ना के बराबर दी जा रही है।
इससे पीने के पानी की समस्या सबसे ज्यादा रही है। बिजली मिलने के कारण ग्रामीणों के सभी जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस के समझाने पर भी जब ग्रामीण नहीं माने तो उनकी बात बिजली निगम के अधिकारियों से कराई गई। जहां से पता चला कि पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक बिजली की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर सप्लाई बिना अवरोध के शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा प्रदर्शन करेंगे।