आज अभय चौटाला आएंगे पिहोवा
पिहोवा |25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जींद में आयोजित होने वाली शताब्दी सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देने के लिए विधायक अभय सिंह चौटाला 17 सितंबर को शाम पांच बजे खुशवंत पैलेस में पहुंचेंगे। हलका इनेलो प्रधान कर्ण सिंह ने बताया कि जींद में होने वाली रैली को कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस बैठक में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा इनेलो प्रत्याशी पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू हिस्सा लेंगे।