- Hindi News
- डाॅक्टर बोले जहर से, परिजनों ने कहा हार्ट अटैक से मौत
डाॅक्टर बोले जहर से, परिजनों ने कहा हार्ट अटैक से मौत
इस्माइलाबाद|मलिकपुर मेंएक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। डॉक्टर जहां उसकी मौत जहरीले पदार्थ से होना बता रहे हैं, वहीं परिजनों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया था। जिस पर पुलिस भी पहुंची। एसडीएम के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेजा। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेगी। बताया जाता है कि मलिकपुर के ब्लॉक समिति सदस्य जसवंत सिंह की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा में दाखिल कराया। डाक्टरों ने माना कि उसने जहर निगला है। इस पर अस्पताल की तरफ से पुलिस को संदेश भेजा गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कहा कि उसकी मृत्यु हृदय घात होने के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस को शव ले जाने के लिए मना कर दिया। जिस पर मामला एसडीएम पिहोवा के पास पहुंचा। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने के आदेश दे दिए हैं।