पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी

पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेमोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर थानेसर में 27 जनवरी को पिपली वासी बूटा सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनाज मंडी पिपली से चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। थाना सदर टीम ने केस दर्ज कर मामले में जांच के बाद अमर कॉलोनी सिरसमा वासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने पिपली अनाज मंडी से चोरी की वारदात कबूली। साथ ही बताया कि वह पिपली अनाज मंडी से बाइक चोरी करने के बाद उसने समानाबाहू स्थित गुरुद्वारे में चोरी की कोशिश की थी। लेकिन वहां लोगों को भनक लगने के कारण वह मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। मामले में जांच के बाद पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल थाना बुटाना में खड़ी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...