पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टूटी पुलिया बनी परेशानी का सबब

टूटी पुलिया बनी परेशानी का सबब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपली | बिहोलीगांव के पास सड़क के बीच पुलिया टूटने से बना गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना है। इसके चलते आए दिन कोई ना कोई दुपहिया वाहन चालक नीचे गिर कर चोट खा बैठता है। ग्रामीण रणजीत नैन, रजत दहिया, संजीव कुमार, गुरनाम सिंह, माया राम ने कहा कि दो हफ्तों से उक्त पुलिया टूटी हुई है। मार्केट कमेटी अधिकारियों सूचित किया। लेकिन अभी तक अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क ईशरगढ़ से बिहोली होती हुई लाडवा रोड पर निकलती है। इस सड़क पहले ही कई जगह गड्ढे बने हुए थे। वहीं अब बिहोली के पास पुलिया टूटने से करीब चार फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है।

खबरें और भी हैं...