पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगुरुनानक गोशाला से बैल चोरी

श्रीगुरुनानक गोशाला से बैल चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपली | नेशनलहाईवे पर बजीदपुर के निकट बने श्री गुरुनानक गोशाला से बीती रात छह बैल चोरी हो गए। इसका पता सुबह चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बता दें कि पिछले साल ही संत गोपालदास उनके समर्थकों ने उक्त गोद्वारा स्थापित किया था। इसे लेकर सरकार ने भी सहयोग दिया। यहां लाचार बेबस गायों और गौवंश का इलाज किया जाता है। इसके लिए बकायदा पशुओं को लाने के लिए सरकार की तरफ से एंबुलेंस भी मुहैया कराई हुई है। बताया जाता है कि रात को चोरों ने छह बैल चोरी कर लिए। जिनमें दो विदेशी नस्ल तो चार देसी नस्ल के बैल हैं। गोद्वारा सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि चोरी का पता सुबह चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...