पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशु तस्कर गिरोह का तीसरा सदस्य काबू

पशु तस्कर गिरोह का तीसरा सदस्य काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | पुलिसने पशु तस्कर गिरोह के तीसरे सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर 2015 को पिपली के नजदीक पशु तस्करों का केंटर सड़क किनारे पलट गया था, इसमें 14 बैल एक गाय थी। केंटर पलटने से गायक की मौत हो गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी केंटर से निकलकर भागने में कामयाब रहे थे। थाना सदर थानेसर की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गांव खुजनावर सहारनपुर यूपी सेहरोज उर्फ ककन गांव धूमझेड़ी सहारनपुर यूपी वासी जमशेद उर्फ लाडा को गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पशु तस्करी के काम की बात कबूली। साथ ही बताया 29 नवंबर को उनकी टीम के सदस्य ही कैंटर में पशु भरकर ला रहे थे। कैंटर पलटने के कारण पुलिस के पहुंचने के कारण साथी कैंटर को छोड़कर फरार हो गए थे। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि मामले में एक आरोपी दुमझेड़ी सहारनपुर यूपी वासी मोहम्मद इमरान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...