पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकाल दिया लोगों को साइकिल चलाने का संदेश

रैली निकाल दिया लोगों को साइकिल चलाने का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीताद्वारपिपली से शुक्रवार को सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञ और डायमंड रक्तदाता अशोक वर्मा के नेतृत्व में साइकिल रैली कुरुक्षेत्र से करनाल रवाना हुई। रैली को विजिलेंस के डीएसपी शीतल सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

सभी प्रतिभागियों ने हाथ उठाकर प्रण लिया कि वे अपने रोजाना के कामों को साइकिल पर या पैदल ही निपटाएंगे। ताकि पर्यावरण प्रदूषण रोकने में मदद मिल सके। अशोक वर्मा ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक साइकिल चलाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। ताकि सड़कों पर बढ़ रही गाडिय़ों की संख्या में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी भी जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हमें पर्यावरण को बचाने के लिए इंधन से चलने वाले वाहनों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए।

जहां तक संभव हो बसों ट्रेन से ही सफर करना चाहिए। शीतल सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं। रैली के संचालन में प्रियंका वर्मा, दिव्या वर्मा और अक्षय वर्मा ने सहयोग किया। रैली में शालिनी शर्मा, रेनू चावला, विनोद भुक्कल, दुष्यंत बक्शी, गोविंद मनोचा, कर्ण सिंह, बलदेव सैनी, सुभाष सैनी, प्रमोद सैनी और हरदीप सैनी ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...