पशुओं से भरा ट्रक किया जब्त, तस्कर फरार
कुरुक्षेत्र| जिलापुलिस ने बीती रात गायों से लदा एक ट्रक काबू किया, जिसमें 11 गाय तीन बैल ठूंस-ठूंस कर लादे हुए थे। दम घुटने की वजह से एक गाय की मौत भी हो गई। पशुओं को पुलिस ने गोशाला पहुंचाया। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा दे भाग मिले पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर थानेसर प्रबंधक विजय मलिक एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने जीटी रोड पर पिपली के निकट बीती रात नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच ट्रक पुलिस को देख पीछे ही रुक गया। शक होने पर पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे। तलाशी ली तो उसमें गाय बैल लादे हुए थे। हालांकि पुलिस के वहां तक पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक ट्रक में सवार अन्य व्यक्ति कूदकर अंधेरे में गायब हो चुके थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।