पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल भरने पर निगम ने काटे 10 कनेक्शन

बिल भरने पर निगम ने काटे 10 कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपली | बिजलीका बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ताई बरतते हुए बिजली निगम अधिकारियों ने सब डिवीजन क्षेत्र से 10 डिफाल्टर्स के कनेक्शन काटे। सीनियर जेई प्रवीण कश्यप ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटो अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अधिकारियों की टीम ने सात मीटरों से छेड़खानी हुई मिली है, जिन्हें निगम ने जब्त कर चालान काटे और जांच के लिए कैथल लैब में भेज दिए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान डिफाल्टर उपभोक्ताओं से चार लाख रुपए की रिकवरी की गई। बिजली का बिल समय पर भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम ने कड़ा शिकंजा कसा है। जिसके लिए अलग-अलग स्थानों के लिए 10 टीमें गठित की हैं। उन्होंने बताया कि पिपली सब डिवीजन में 1955 के करीब डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जिसमें अर्बन क्षेत्र के सबसे ज्यादा डिफाल्टर हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते उन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। जिसके लिए उनको फिर से सिक्योरिटी भरनी पड़ सकती है।

जानकारी देते जेई प्रवीण कशयप।