तस्करों से छुड़ाए बैल, 7 गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र|पुलिस नेपिपली चौक के नजदीक से तस्करों से दो बैल छुड़ाए। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि हवलदार विनोद कुमार की टीम ने पिपली चौक के नजदीक नाकेबंदी कर रखी थी। इसी बीच एक महेंद्रा पिकअप पुलिस के नाके को देखकर पीछे रुक गई। शक होने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची। गाड़ी में दो बैल लदे मिले।
आरोपियों की पहचान गांव धरबा संगरूर पंजाब वासी मेजर सिंह, मिरगपुर सहारनपुर यूपी वासी दीपक और कपिल के तौर पर हुई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने शहर से गाड़ी में बैलों को लादते हुए चार लोगों सहारनपुर यूपी वासी मुर्सीलीन, फरदीन खान, तवाब और गालिब को पकड़ा है।