पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा, दो गिरफ्तार

पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| पुलिस ने बीती रात पशुओं से भरा एक कैंटर पकड़ा। कैंटर में 13 भैंसों को ठूंसकर भरा हुआ था। कैंटर सवार दो लोगों को पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर थानेसर से हवलदार राजेश कुमार की टीम ने पिपली के निकट नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान शक के आधार पर एक कैंटर को रोक कर तलाशी ली। इसमें 13 भैंसे लादी हुई थी। इन भैंसों को कैंटर में यूपी ले जाया जा रहा था। कैंटर सवार बबलू परवेज निवासी लखनौती, सहारनपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भैंसों को एक गौशाला में भेजा गया।