पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्रा ने सरस्वती से कराया रूबरू भाजपाइयों में स्वागत की रही होड़

यात्रा ने सरस्वती से कराया रूबरू भाजपाइयों में स्वागत की रही होड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंतपंचमीइस बार जिले में सरकार सरस्वती महोत्सव के रूप में मना रही है। तीन दिवसीय समागम में कई हस्तियां भी शिरकत करेंगी। वहीं महोत्सव को लेकर ही गुरुवार को सरस्वती हैरिटेज यात्रा निकाली गई। साथ में सरस्वती पर आधारित प्रदर्शनी इस यात्रा में शुमार थी। खास बात यह रही कि इस यात्रा का कुरुक्षेत्र में जहां कई जगह स्वागत हुआ। वहीं स्वागत के लिए भाजपाइयों में खासी होड़ दिखी।

यही नहीं मंत्री विधायकों ने तो दो-दो जगहों पर यात्रा का स्वागत कर डाला। पिपली में बहाव स्थल पर प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पहले राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, एसडीएम सतबीर कुंडु, नगराधीश डॉ. पूजा भारती, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर आदि ने यमुनानगर आदि बद्री से शुरू होकर पिपली पहुंची सरस्वती हैरिटेज यात्रा का स्वागत किया। राज्यमंत्री सैनी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 27 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

बहाव स्थल पर टूरिज्म कांप्लेक्स

लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी द्वारा पिपली सरस्वती उदगम स्थल पर टूरिज्म काम्पलेक्स बनाने की मांग रखी। जिस पर राज्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। यह पूरी भी होगी। सुभाष सुधा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर, अमीन, नरकातारी तीर्थ पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए श्रीकृष्णा सर्किट के तहत 200 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भारत की संस्कृति को बचाने का ऐतिहासिक फैसला सरकार ने लिया है। सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के गठन से हरियाणा का गौरव बढ़ा है। मंच का संचालन डॉ. मोहित गुप्ता ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविंद्र सांगवान, जिप सदस्य गुरदयाल सनेहड़ी, जिला राजस्व अधिकारी अशोक मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष विनीत बजाज, विनीत क्वात्रा उपस्थित थे।

सरस्वती को धरा पर लाने के लिए बनाया बोर्ड

खानएवं भूविज्ञान राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के संस्कारों और विरासतों को जन्म देने वाली सरस्वती नदी को फिर से धरातल पर प्रवाहित करने के लिए राज्य सरकार ने सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड के जरिए केवल सरस्वती के निर्मल जल को प्रवाहित किया जाएगा, बल्कि इस नदी के तट पर स्थित पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। योजना से हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के लाखों किसानों को भी फायदा मिलेगा।

पहले लाडवा फिर पिपली में स्वागत

सरस्वतीहैरिटेज यात्रा गुरुवार को लाडवा पहुंचने पर विधायक डॉ. पवन सैनी ने स्वागत किया। इसके पश्चात यह यात्रा मथाना गांव से होती हुई पिपली पहुंची। यहां पहुंचने पर राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, डॉ. पवन सैनी ने स्वागत किया। इसके पश्चात विद्याभारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट ज्योतिसर में भी मंत्री विधायकों के साथ भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया गया। इस यात्रा की अगुवाई थानेसर विधायक ने की। इसके अलावा लोहार माजरा, भौर सैदां, मुर्तजापुर, चुनिया फार्म, संधौली,पिहोवा में स्वागत हुआ। विद्याभारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रांगण में यात्रा मंत्री विधायकों की अगुवाई में पहुंची। यहां पहुंचने पर संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह, रतनचंद सरदाना, डॉ. ज्ञानेश्वर खुराना, संस्कार भारती से विजयंत बिंदल, गीता निकेतन स्कूल से संतोष, गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से क्रांति चावला ने स्वागत किया। मुख्य आकर्षण का केंद्र स्कूली विद्यार्थियों की बैंड टुकड़ी पुष्प वर्षा रही।

कुरुक्षेत्र. शहर से हो कर निकली सरस्वती विरासत यात्रा।

कुरुक्षेत्र | सरस्वती हैरिटेज यात्रा का स्वागत के नाम पर भाजपा कार्यकताओं में रही स्वागत की होड़ यात्रा लेकर चल रहे ,राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधायक सुभाष सुधा अन्य नेताओं के स्वागत में पुष्पवर्षा करते कार्यकर्ता शहरवासी।

खबरें और भी हैं...