पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से कंप्यूटर पार्ट्स सहित 25 हजार का सामान चोरी

दुकान से कंप्यूटर पार्ट्स सहित 25 हजार का सामान चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | चोरोंने बीती रात कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग पर हैरिटेज होटल के नजदीक स्थित एक दुकान से दो एलईडी, यूपीएस सहित 25 हजार की नगदी अन्य सामान चोरी कर लिया। वशिष्ठ कॉलोनी वासी भूपाल सिंह ने बताया कि चोरों ने कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग हेरिटेज होटल के नजदीक स्थित उसकी दुकान से दो एलईडी, यूपीएस सहित 25 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। सुबह दुकान पहुंचने पर उसे चोरी का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। वहीं चोरों ने गांव रामगढ़ एरिया स्थित एक ट्रांसफार्मर से 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। बिजली निगम के एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि बीती रात चोरों ने मौका पाकर रामगढ़ एरिया में किसान प्रेमचंद के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।

खबरें और भी हैं...