पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीली फ्रूटी पिला उड़ाए सवा लाख

नशीली फ्रूटी पिला उड़ाए सवा लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा|जिले मेंनशीला पेय पदार्थ पिला कर लोगों से लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है। पिहोवा में जहां एक ऑटो चालक संग दो दिन पहले लूट हुई थी। ऐसे ही लाडवा के इंद्री चौक पर बदमाश एक व्यक्ति को नशीली फ्रूटी पिला कर सवा लाख रुपए की चपत लगा गया। सुरमुख सिंह वासी सरायसुखी ने बताया कि वह किसी काम से लाडवा गया था। उसके पास बैग में एक लाख 13 हजार रुपए थे।

इंद्री चौक पर उसे एक व्यक्ति मिला। जिसने उसे बातों में उलझा लिया। इसी बीच उसने फ्रूटी पीने को दी। फ्रूटी पीने के बाद उसे होश नहीं रहा। जब होश आया तो उसका बैग गायब था। किसी तरह थाने पहुंच उसने आपबीती पुलिस को बताई। इधर गांव गजलाना से एक ट्रांसफार्मर से 29500 रुपए का सामान चोरी हो गया। एसडीओ बाबैन राजेंद्र मलिक ने बताया कि चोरों ने गांव गजलाना के खेतों में बीती रात उक्त ट्रांसफार्मर खंगाला।

बस से लैपटॉप नकदी का बैग चोरी

वहींपैराकीट में खड़ी बस से चोर एक महिला यात्री का बैग चुरा ले गए। बैग में पांच हजार रुपए, लैपटॉप अौर टेबलेट था। भावना वासी पंचकूला ने बताया कि वह दिल्ली के लिए सीटीयू की बस में सवार हुई थी। पिपली में चालक ने चाय पानी के लिए बस को पैराकीट में रोक लिया। यहां मौका पाकर चोर उसका बैग ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।