अलग अलग हादसों में तीन जख्मी
कुरुक्षेत्र| जिलेमें अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी हो गए। सुरेश निवासी सलेमपुर ने बताया कि मुनियारपुर मोड़ के पास एक तेजरफ्तार कार ने उसके पिता फकरराम को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं खुश्बू वासी पिहोवा ने बताया कि एक्टीवा चालक ने लापरवाही से चलाते हुए लोहार माजरा बस अड्डा के पास उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उधर, बतेरी वासी लाडवा ने बताया कि पिपली रोड लाडवा पर एक कार ने उसके बेटे कुलदीप सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें कुलदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।