पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों समस्याएं तुरंत निपटाएं : डॉ. सैनी

व्यापारियों समस्याएं तुरंत निपटाएं : डॉ. सैनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवाविधायक डॉ. पवन सैनी ने पिपली अनाज मंडी में व्यापारियों से रूबरू होने के बाद मंडी में बनी धर्मशाला के कमरों का जायजा लिया। मंडी में आलू की आवक उसके भाव के बारे में भी व्यापारियों से जानकारी ली। व्यापारियों ने विधायक को मंडी की कर्इं समस्याओं से अवगत कराया। सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को मंडी की दुकानों के पीछे बने सर्विस रोड को जल्द बनवाने, सीवरेज को सही करने सुलभ शौचालय बनवाने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे व्यापारियों की मंडी से संबंधित समस्याओं को तुरंत निपटाएं। व्यापारियों ने विधायक को कमेटी के अधिकारियों की शिकायत कर कहा कि वे मंडी में अवैध तौर पर खड़े होने वाले को यहां से हटवाने के लिए कईं बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं लेकिन काई ध्यान नहीं देता। इन ट्रकों से हमेशा दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। विधायक ने अधिकारियों को इस समस्या का समाधान जल्द कराने के आदेश दिए। इस मौके पर पिपली मंडी प्रधान नरेंद्र पाल झांब, महासचिव धर्मपाल मथाना, फकीर चंद गोयल, प्रधान राजीव गोयल, जरनैल सिंह, पवन कुमार गर्ग, राजकुमार,अटवान मौजूद थे।