- Hindi News
- बोले राज्यसभा सांसद, गांवों का होगा सांसद निधि से विकास
बोले राज्यसभा सांसद, गांवों का होगा सांसद निधि से विकास
पिपली | राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने कहा कि गांवों के विकास में सांसद निधि से मिलने वाली अनुदान राशि का अहम योगदान होगा। वे गांव ईशरगढ़ मे सांसद निधि से बनाई गई गलियों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के उस बयान की भी सहराना की है जिसमें उन्होंने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने की बात कही। कहा कि सरकार को इस योजना को कागजों में ही नहीं धरातल पूरा करना होगा। कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में इस प्रकार सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलने से ग्रामीण, गरीब, मजदूर, किसान आदि के बच्चे भी डॉक्टर बनकर देश की सेवा कर सकेंगे। इस मौके पर सरपंच पति रघुबीर शर्मा, राजेंद्र कश्यप दुधला, रोशन अली, सतबीर शर्मा कई मौजूद थे।