- Hindi News
- अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचेंगे सैकड़ों लोग
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचेंगे सैकड़ों लोग
पिपली | कुरुक्षेत्रग्राम शिल्प कला के प्रबंधक यशपाल सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर गांधी अस्थि विसर्जन दिवस सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा, हिमाचल, पंजाब से कई लोग भाग लेंगे। वे अनाज मंडी पिपली के महासचिव धर्मपाल मथाना के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी 1948 को बापू गांधी अस्थियां पवित्र नदियों और पवित्र सरोवरों में हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने विसर्जित की थी। इसलिए इस दिन को बापू गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सिद्घांतों, आदर्शों के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था, जिनके कारण उनको केवल इस दिवस पर स्मरण किया जाता है। बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया जाता है। इस मौके पर मंडी प्रधान नरेंद्र पाल झांब, धनराज, धर्मबीर शर्मा, पूर्व सरपंच रामपाल सैनी, पवन मदान, राजकुमार अटवान, राहुल शर्मा, सतबीर सैनी, रोहताश सैनी मौजूद थे।