- Hindi News
- सांसद निवास पर सीवरेज डालने के चक्कर में थमा ट्रैफिक
सांसद निवास पर सीवरेज डालने के चक्कर में थमा ट्रैफिक
पिपलीमार्गपर स्थित सांसद निवास को सीवरेज से जोड़ने के चक्कर में रविवार को ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने पिपली मार्ग पर एक तरफ ट्रैफिक रोक कर डायवर्ट कर दिया, जिसके चलते लोगों को पिपली जाने के लिए सेक्टरों से होकर निकलना पड़ा। शाम तक ट्रैफिक एकतरफा ही रहा।
सांसद राजकुमार सैनी ने पिपली मार्ग पर निवास कार्यालय बनाया है। लेकिन यहां सीवरेज की व्यवस्था नहीं थी। अब उनके निवास स्थान आसपास के इलाके से बरसाती पानी निकालने के लिए सीवरेज लाइन डाली जा रही है। सांसद कार्यालय से सेक्टर-7 में सीवरेज में पाइप डाली जाएगी। इसके लिए पिपली-कुरुक्षेत्र रोड पर खुदाई की गई। जिसके कारण पिपली की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर 10 से केडीबी रोड पर निकाला गया। इस दौरान भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
कुरुक्षेत्र| वाहनोंको डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।