पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ता पूछने के बहाने रोकी कार पिस्तौल दिखा छीन ले गए

रास्ता पूछने के बहाने रोकी कार-पिस्तौल दिखा छीन ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीरोडपर प्रतापगढ़ मोड़ के पास चार बदमाशों ने एक युवक से पिस्तौल दिखा कर छीन ली। पता चलते ही पुलिस सक्रिय हुई। लेकिन बदमाश काबू में नहीं आए। करनैल सिंह वासी कनीपला ने आरोप लगाया कि वे बीती रात सेक्टर सात में अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस गांव के लिए अपनी रिटज कार में चले थे। प्रतापगढ़ मोड़ के पास बने सर्विस रोड पर वह टायलेट करने के लिए रूक गए। वहां पहले से एक कार के पास चार युवक खड़े थे। इनमें से एक युवक उनके पास आया और उसे रास्ता पूछने लगा। इसी बीच उसके बाकी साथी जबरन कार में बैठने लगे। उसे कार की डिग्गी में गिराने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने पिस्टल निकाल कर हवा में फायर करे। फायर से वह डर गया। इसके बाद उसे नीचे उतार कर कार ले गए। कार में उसके दो मोबाइल एवं दस्तावेज भी थे। किसी तरह वह पैदल ही थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पता चलते ही वीटी कर आसपास के थाना चौकियों को सूचना दी। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।