कारिंदे की हत्या कर शव खेत में फेंका
पिपली|बीती रातगांव सोढ़ी के खेतों से एक युवक का शव मिला। सूचना पर डीएसपी गुरमेल सिंह थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया। मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार वासी कानपुर के रूप में हुई। उसके सिर पर ईंट से चोट के निशान मिले हैं। गुरुवार को उसका शव साथ लगते गांव सोढ़ी के रमेश कुमार के खेतों में पड़ा मिला। सुबह जब रमेश कुमार घास लेने के लिए अपने खेतों में गया तो उसे शव नजर आया। इसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच काबुल सिंह को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया।