पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 मार्च तक हर बूथ पर एक हजार सदस्य बनाएगी भाजपा

10 मार्च तक हर बूथ पर एक हजार सदस्य बनाएगी भाजपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>भाजपा की मंडल स्तरीय बैठकें 15 से 20 फरवरी तक

कुरुक्षेत्र|भाजपा केजिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि जिले में पार्टी हर बूथ पर एक हजार सदस्य बनाएगी। 15 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक मंडल स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होंगी। बैठकों के दौरान मंडल अध्यक्षों अन्य कार्यकर्ताओं को भरे हुए सदस्यता फार्म भी लेकर आने होंगे। धुम्मन सिंह जिला कार्यालय में सदस्यों की मीटिंग में बोल रहे थे।

कहा कि जिला में 12 मंडलों में हर बूथ पर एक हजार सदस्य और 10 सक्रिय मेम्बर बनाए जाएंगे। जिला में 10 मार्च तक भाजपा अपना सदस्यता अभियान पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को शाहाबाद धुराला ब्लाक, थानेसर ब्लाक, 17 फरवरी को पिहोवा, बाखली, ज्योतिसर, बाबैन, लाडवा, पिपली ब्लाक, 18 फरवरी को इस्माइलाबाद ब्लाक तथा 20 फरवरी को अमीन ब्लाक में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर भारत भूषण भारती, युधिष्ठिर बहल रविंद्र सांगवान,मंगत चौहान, बलबीर राणा, गुलशन पुरी, सुशील राणा मुलख राज गुम्बर, राहुल राणा, अमित रोहिला, जगन्नाथ, रोशन बेदी, रामकुमार मुंडाखेड़ा, रवि डोडाखेड़ी आदि मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र|भाजपा जिलाकार्यलय में कार्यकताओं की बैठक लेते जिला अघ्यक्ष धुम्मन सिंह।