पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई की हत्या के लिए दी 50 लाख की सुपारी

भाई की हत्या के लिए दी 50 लाख की सुपारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कुरुक्षेत्र | 50 लाख की सुपारी लेने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में।)
कुरुक्षेत्र। अपने भाई के मर्डर की 50 लाख रुपए में सुपारी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके चलते मर्डर की साजिश को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों का पर्दाफाश हो गया। जिला पुलिस ने सोमवार रात को लूट की योजना बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग उमरी रोड पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे कमरे में लूट हत्या की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर मौके से तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।
पूछताछ पर आरोपियों ने लूट की योजना के अलावा चोरी और रिषी पाल निवासी पिपली की हत्या के लिए 50 लाख की सुपारी लेने की बात भी कबूल की। इसके बाद पुलिस ने भाई की हत्या के लिए सुपारी देने वाले आरोपी भूपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने मर्डर होने से पहले ही सुपारी देने और लेने वालों को गिरफ्तार किया।
यह था मामला : पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक जसविंद्र सिंह निवासी रतगल, सुच्चा सिंह निवासी सेक्टर सात और अनुज निवासी पिपली एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे एक कमरे में लूट की योजना बना रहे हैं। जिसप र अपराध शाखा एक प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सीता राम, सुभाष चंद्र, एएसआई पवन कुमार, महिंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह और सिपाही विजय कुमार की पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे चार जिंदा रौंद भी बरामद किए।
पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि वे लूट करने की फिराक में थे। इससे पहले मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं। वहीं आरोपियों ने माना कि उन्होंने रिषीपाल निवासी पिपली की हत्या करने के लिए 50 लाख की सुपारी ली थी। सुपारी की रकम हत्या के बाद लेनी थी। इसी मामले में बाद में पूछताछ पर सुपारी देने के आरोपी भूपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।
आरोपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता के पास आठ एकड़ जमीन, एक फैक्ट्री गोदाम है। करीब 15 साल पहले उसने अनुज निवासी पिपली की बहन से लव मैरिज कर ली थी। जिसपर उसके पिता गुरचरण ने उसे अपनी तमाम जायदाद में से केवल दो एकड़ जमीन दी थी और बाकी जायदाद उसके पिता भाई रिषी पाल के पास थी। जिसके चलते उसने अपने साले अनुज के साथ योजना बनाई थी कि रिषीपाल का मर्डर करवा देते हैं। जिसके बाद पूरी जायदाद का मालिक भूपेंद्र सिंह बन जाएगा। इसके बाद भूपेंद्र सिंह अनुज ने जसविंद्र निवासी रतगल सुच्चा सिंह निवासी सेक्टर सात से मिलकर सेक्टर पांच में अनुज की दुकान पर रिषीपाल की हत्या की योजना तैयार की।
मर्डर के लिए 50 लाख की सुपारी देना तय हुआ। कुछ दिन पहले अनुज ने जसविंद्र सुच्चा सिंह को 25 हजार रुपए बतौर पेशगी हथियार खरीदने के लिए दिए थे। 25 हजार रुपए से दोनों आरोपी यूपी से दो देशी कट्टे चार जिंदा रौंद लेकर आए थे। अब उनकी योजना रिषीपाल का मर्डर करने की थी।
पिता से कम प्रॉपटी मिलने पर बना डाली मर्डर की योजना
- अपने साले के साथ मिल रची हत्या की साजिश, पुलिस ने की नाकाम