अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित
राजकीयमाध्यमिकविद्यालय गांव बुच्ची में कन्या जन्मोत्सव हमारी पंचायत हमारी अतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच पूनम रानी ने गांव के पंचों सहित भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान प्लेयर सिंह ने की।
पंचायत सदस्यों को मिड-डे-मिल की विभिन्न गतिविधियों से सरपंच को अवगत करवाया गया। अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक का भी इस अवसर पर आयोजन किया गया। सुभाष चंद पूर्व सरपंच नवजात कन्या के पिता अभिकेश को उपहार देकर सम्मानित किया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी इस अवसर पर उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापक सुरजीत सिंह देखरेख में सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।
पूंडरी : अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत करतीं सरपंच पूनम रानी।