हर जिले में विकास कार्य को दी जा रही गति : कौशिक
विधायकप्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में हरियाणा के हर जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। पूंडरी हलके में भी तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं।
कौशिक ने कहा कि विकास रोजगार की राह में पूंडरी को नंबर एक क्षेत्र बनाया जाएगा। भाजपा कहने की बजाए काम करने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद जनता के सहयोग से हलके के प्रत्येक गांव में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य बेरोजगार युवाओं को योग्यता प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने का इतिहास रचा जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह लखनपाल, सोमदत्त वालिया फतेहपुर, सुरेंद्र धानिया, ईश्वर शर्मा बरोट, प्रताप सिंह फरल, मोलू वालिया, विनोद वालिया, बाबूराम बरोट, राजेंद्र कश्यप, लीलूराम ढुल, राजेश ढुल, रामपाल ढुल, रवि वोहरा, निरंजन टीक, लाडी पोबाला, राजकुमार राणा, मालक सिंह फरल, महेंद्र गुर्जर, बलबीर शर्मा चंदलाना, राजेंद्र शर्मा बरोट, राजेंद्र नैन जाजनपुर, गुगन मास्टर करोड़ा, लख्मी चंद सांच, रामेश्वर प्रजापत ढांड, लख्मी रंगा, करनैल ढांड, हरदीप पठानिया ढांड, हरपाल ढुल रमाना, बलवान ढुल रमाना, जयपाल नैन डीग खजान सिंह डीग भी मौजूद थे।