पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रणधीर ने किया सफाई अभियान का शुभारंभ

रणधीर ने किया सफाई अभियान का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | वाल्मीकिसमाज पूंडरी शहर में साफ-सफाई के लिए 31 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। गठन के पश्चात शहर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव टूरण युवा नेता विनोद कुमार संजू भी मौजूद थे। विनोद ने बताया कि अभियान के तहत शहर में वार्ड नंबर-3 की सफाई की गई है इस अवसर पर रणधीर गोलन ने कहा कि चलाए स्वच्छ भारत अभियान को मिलकर पूरा करेंगे और अपने घर-मोहल्लों के साथ-साथ भारत देश से गंदगी का नामों निशान मिटा देंगे। इस मौके भीम सिंह, भगवान दास, सतीश कुमार, राजेंद्र, सोमदत्त, रोशन, राजेश, गुलाब, सतपाल, तिलकराज, राजेंद्र, सुनील, आकाश, अशोक कुमार, देवीदयाल, रामप्रसाद, पालाराम, अजमेर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...