नरेंद्र शर्मा वर्सेज रविंद्र मैहला
कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र मैहला युवा होने के साथ साथ शिक्षित भी हैं। वे पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं, इससे पहले उन्होंने केवल कालेज, यूनिवर्सिटी स्तर पर चुनाव में हिस्सा लिया है। कांग्रेस पार्टी में युवा वर्ग के अंदर ऊंचा पद उनके पास है। युवा वर्ग को कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए चुनाव से पहले दौरा कर चुके हैं। कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनका सहयोग किया जा रहा है। रोड़ समुदाय होने का भी उनको फायदा हो सकता है। पिछले लंबे समय से इस सीट पर कांग्रेस हारती आई है। -रविंद्रमैहला
हलका पूंडरी के आजाद उम्मीदवार एवं पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा राजनीति के अच्छे खिलाड़ी हैं। 1996 में उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। साथ ही सिंचाई मंत्री भी रहे। इस बार पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अच्छे पढ़े लिखे हैं। पढ़ने के दौरान ही वे राजनीति करते रहे हैं। हलके को ब्राह्मण बहुल्य क्षेत्र माना जाता है और अपने समुदाय के लोगों का भी उनको सहयोग मिल रहा है। हर वर्ग के लोगों का सहयोग भी शर्मा के पास है। मैदान में ब्राह्मण समुदाय के कई प्रत्याशी इनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। -नरेंद्रशर्मा
सामना
अामना