पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूंडरी में निकली राम बारात

पूंडरी में निकली राम बारात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी| जयभारत ड्रामाटिक क्लब की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम बारात की शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार, हाबड़ी चौंक, गिरधरलाल अहलुवालिया चौंक, बस स्टेंड, अनाज मंडी से होते हुए वापिस पूंडरी रामलीला स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघन के भेष कलाकार घोड़ों पर सवार होकर शहर की गलियों मोहल्लों में होकर गुजरे। राम बारात के दौरान बैंड बाजा भी आकर्षण का केंद्र बना रहा तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भी नाचकर खुशी मनाई। इस मौके पर नरेश मनचंदा, अश्विनी खुराना, बलराम खुराना, राम सरूप, रामलाल, जयकृष्ण, रामप्रकाश गिरधर, राजेंद्र मनचंदा, राजेंद्र खुराना, योगेश उप्पल, रामलुभाया, जोगिंद्र, अशोक चुघ, रमेश सोनी, रमेश गिरधर, बालकृष्ण वर्मा, टोपन दास विशु खुराना भी मौजूद थे।