पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षित नहीं जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर

सुरक्षित नहीं जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभगहरगांव में बिजली के ट्रांसफार्मर जमीन पर ही रखे हुए हैं। इसे विभाग की लापरवाही कहें या आदेशों की अनुपालना। विभाग की सुस्ती का चोर फायदा उठा जाते हैं। जमीन पर रखे इन ट्रांसफार्मरों को चोरों के लिए चुराना आसान होता है।

दो वर्ष पहले क्षेत्र के गांव रसीना के किसान मोहिंद्र सिंह, बल सिंह, सतपाल, लखपत, बीरा राम, मैना, बाबू के अलावा अहमदूर गांव के प्रकाश मैन सिंह के खेतों से टांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। वैसे तो खेतों में निगम द्वारा पोलों के ऊपर ही ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां ट्रांसफार्मरों को पोलों के ऊपर लगाना विभाग ने मुनासिब नहीं समझा। निगम की माने तो जब भी किसी किसान को बिजली का कनेक्शन लेना होता है तो एक ट्रयूबवेल के ऊपर 16 से लेकर 25 हॉर्स पॉवर का ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, परंतु कई जगहों पर 100 200 हॉर्स पॉवर के ट्रांसफार्मर जो पहले लगाए गए थे, वे आज भी जमीन पर रखे हुए हैं। ऐसे में इनका सामान चोरी हो जाता है। इसके अतिरिक्त इनसे दुर्घटना का डर भी बना रहता है।

पूंडरी |जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर।