- Hindi News
- स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लेकर सरकार से करेंगे घमासान: भूराराम
स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लेकर सरकार से करेंगे घमासान: भूराराम
किसानभवनभारतीय किसान यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष सुभाष भागल की अध्यक्षता मेें हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव भूरारम ने भाग लिया। मौके पर किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।
बैठक को संबोधित करते हुए भूराराम ने वर्तमान सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा ने भी अन्य पार्टियों की तरफ चुनावों से पहले किसानों के हितों की बात की थी और अब सता में आने के बाद किसानों से संबंधित मुद्दों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इसको ध्यान करवाने के लिए किसान चुप नहीं बैठेंगे और अपने हकों की लड़ाई के लिए सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार है जिसकी रूपरेखा 5 मार्च को पिपली में होने वाली किसानों की महापंचायत में तैयार की जाएगी। सरकार ने चुनाव से पहले घोषणा की थी सता में आते ही स्वामीनाथन की रिपोर्ट को पहली कलम से लागू कर देंगे। अब रिपोर्ट का कहीं जिक्र तक नहीं हो रहा है।
सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ता।