विजेता छात्राओं को सम्मानित किया
पूंडरी|फतेहपुर केराजीव गांधी खेल स्टेडियम में राजीव गांधी खेल योजना के तहत ब्लाॅक स्तर की खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें राजकीय कन्या उच्च विद्यालय फतेहपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कबड्डी में प्रथम स्थान बास्केटबाल बालीवाल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन पर स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में टीम की छात्राओं को मुख्याध्यापक सुंदर धीमान ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पीटीआई कोमल कौशिक कांता रानी के अथक प्रयासों के चलते स्कूल की छात्राएं खेलों में लगातार सफलताएं अर्जित कर रही है। मौके पर मैडम नीलम, सारिका, कमलेश, रेनू, सुषमा और मनोज मौजूद थे।